Wednesday, December 21, 2011

पुस्तिका लोकार्पण कार्यक्रम

समाजनीति समीक्षण केंद्र की पुस्तिका " भारत की अनुसूचित जनजातियाँ:
धर्मानुसार जनसांख्यिकी  एवं प्रतिनिधित्व (Schedule Tribes of India :
Religious Demography and Representation )"  का लोकार्पण दिनांक 24
नवम्बर 2011, बृहस्पतिवार को दीनदयाल शोध संस्थान, दिल्ली में किया गया।
पुस्तक के लेखक श्री जितेंद्र बजाज ने पुस्तक के निष्कर्ष की चर्चा करते
हुए बताया कि उत्तरपूर्व की  जनजातियों की कुल जनसंख्या लगभग एक करोड़ है
, जिसमें से लगभग पैंतालीस प्रतिशत ईसाई मतावलंबी है। मध्य-भारत के तीन
राज्यों छतीसगढ़ , झारखण्ड और ओड़िसा की जनजातियों की कुल संख्या लगभग
सवा दो करोड़ है, जिसमे मात्र सात-आठ प्रतिशत ईसाई मतावलंबी है। भारतीय
प्रशासनिक सेवा ( आई. ए .एस )  सूची में उत्तरपूर्व मूल के जनजातीय
अधिकारियों की संख्या 130 है, जिनमें से 105  ईसाई मतावलंबी हैं। और
छत्तीसगढ़, झारखंड एवं ओडिशा मूल के मात्र 17  जनजातीय अधिकारी इस सूची
में हैं, इनमें से आठ ईसाई मतावलंबी हैं। इस अध्ययन से ऐसा लगती है कि
भारत सरकार जनजातियों के आरक्षण के नाम पर मात्र ईसाई मतावलंबियों को ही
आरक्षण दे रही है।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुब्रह्मण्यम स्वामी ने समाजनीति समीक्षण
केंद्र के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजनीति समीक्षण केंद्र
की पुस्तकें प्रामाणिकता एवं प्रस्तुति दोनों आयामों में प्रमुख
अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के स्तर के होती हैं। केंद्र का शोध
सर्वथा विश्वसनीय होता है। इसलिये अपने मूल धर्म में स्थित जनजातियों के
केंद्रीय सेवाओं में प्रतिनिधित्व का जो चित्र इस पुस्तक में प्रस्तुत
हुआ है वह अत्यंत चिंतनीय है। जनजातियों की इस दुर्गति के लिए वृहद्
हिन्दू समाज  ही उत्तरदायी है। परंतु हिंदु समाज की ही स्थिति ईसाइयों और
मुसलमानों के मुकाबले अत्यंत खराब है। जब तक हिंदु समाज अपने हितों की
रक्षा करने के लिये सबल होकर खड़ा नहीं होता तब तक जनजातियों के हितों की
रक्षा करना तो संभव नहीं।

कार्यक्रम  के विशेष अतिथि श्री दिलीप सिंह भूरिया ( पूर्व अध्यक्ष,
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग) ने बहुत भावुक होते
हुए कहा कि भारत की जनजातियां तो सर्वदा अपने के  सनातनी मानती आयी हैं।
उन्हें अपने को सनातनी मानने और कहलाने में कोई संकोच नहीं होता, जबकि
वृहद् हिंदु समाज के लोग अपने को सनातनी हिंदु कहने-कहलाने में प्रायः
हिचकते हैं। श्री भूरिया ने यह भी कहा कि जनजातियों के लोग वन के सिंहों
के समान वीर हैं और भारत की स्वतंत्रता के लिये उन्होंने सर्वदा बढ़चढ़
कर पराक्रम किया है। आज की विकट स्थिति से निकलने का उपाय भी वे
निकालेंगे ही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा के उपाध्यक्ष श्री कड़िया मुंडा ने की।
अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने जनजातियों के सहज सनातनी होने की बात
को आग्रहपूर्वक दोहराया। उन्होंने अत्यंत आग्रहपूर्वक यह भी कहा कि
जनजातियों के सेवाओं में आरक्षण का बड़ा भाग धर्मपरिवर्तित ईसाइयों के ले
जाने के विषय पर अदालतों में जाना चाहिये। उनका कहना था कि सर्वोच्च
न्यायालय यह निर्णय कर चुका है कि धर्म परिवर्तित ईसाई जनजातियों की
सुविधा के अधिकारी नहीं हैं। इसलिये जहाँ-जहाँ ईसाई लोग जनजातियों की
सुविधायें भोग रहे हैं वहाँ-वहाँ अदालतों में ये मामले ले जाये जाने
चाहियें।

वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री जगदेव ओराँव भी इस कार्यक्रम में
उपस्थित थे। उन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम
इस स्थिति का सामना करने के लिये सब प्रकार के प्रयत्न करने के लिये
कटिबद्ध है।

कल्याण आश्रम की ओर से श्री हर्ष चौहान ने समाजनीति समीक्षण केंद्र को
एवं उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया। केंद्र की ओर से केंद्र के
अध्यक्ष श्री एम डी श्रीनिवास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सब को याद
दिलवाया कि ईसाई लोग उत्तरपूर्व और धुर-दक्षिण के तटीय प्रदेश को अपना
गढ़ मानते हैं। इन क्षेत्रों में वे किसी गैर-ईसाई उपस्थिति को बर्दाश्त
नहीं करते। इस संबंध में उनका आग्रह इतना गहन है कि वे कू़डनकूलम जैसे
राष्ट्रीय महत्त्व के प्रकल्प का विरोध करने से भी नहीं हिचकिचाते।

वनवासी कल्याण आश्रम के मीडिया मीडिया प्रभारी के श्री राजीव गुप्ता ने
बताया कि कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। इनमें 12 सांसद भी
थे।

Thursday, December 15, 2011

Maharashtra Khelkood, Pune, Nov 2011: A premiere





Vanvasi Kaylan Ashram's district level Khelkood event for Pune district was organised in November 2011. The event was held at Dnyan prabodhini school in Nigdi Pradhikaran. Vanvasi students from various tehsils of Pune participated in the event.
The games were flagged off by a nice little "pheri" (march) through the streets of Nigdi Pradhikaran. This pheri was also used to spread awareness about the forthcoming National level games for Vanvasis to be held in Pune in the last week of December. Participation of honorable guests for the opening ceremony proved to be a real morale booster for the young vanvasi athletes.

The two day event saw young Vanvasis displaying their skills in various sporting events. Some snaps:
Short put
Long jump


Kho kho
Archery

Monday, August 1, 2011

निबंध स्पर्धा

वनवासी कल्याण आश्रम, पुणे शाखेने वनवासी विद्यार्थ्यां साठी निबंध स्पर्धा आयोजित केली आहे. एकुण ३ गटान् मध्ये ही स्पर्धा होणार आहे.
  • गट पहिला: ११वी व १२ वी
  • गट दूसरा: प्रथम वर्ष ते तृतीय वर्ष, पदवी (FY - TY)
  • गट तिसरा: खुला गट (शिक्षक, अन्य सर्व )

विषय:
  • जनजाति क्रांतिकारक
  • जनजाति समाजातील समस्यान्वर उपाय
  • जनजाति समाजातील चाली व रीती
  • जनजाति समाज आणि पर्यावरण

शब्द संख्या: १०००

बक्षिसे:

  • प्रथम क्रमांक: १५०१
  • द्वितीय क्रमांक: १००१
  • तृतीय क्रमांक:५०१







कालावधी:
दिनांक: ३० ऑगस्ट् २०११ पर्यंत निबंध निम्नलिखित पत्त्यावर पोहोचणे आवश्यक


निबंध पाठविण्याचा पत्ता:
वनवासी कल्याण आश्रम,
काळे क्लासिक, २ रा मजला, भवानी माळ,
शेटे वस्ती, घोडेगाव, जिल्हा पुणे.
संपर्क:
प्रकाश पवार: ९९२१३७०१५८
संदीप साबळे: ९४२२०३८६८९